मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 3 नवम्बर से‘विकास से विजय की ओर’ रथ यात्रा


vikas-yatra-916x500
लखनऊ|
    मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव लखनऊ से   3 नवम्बर 2016 को प्रस्तावित ‘विकास से विजय की ओर’ रथ यात्रा के माध्यम से उन्नाव के लिए निकल रहे हैं। लोकतंत्र का इतिहास लिखने के लिए अखिलेश यादव की यह तीसरी बार रथयात्रा होगी। हजारों किमी की साइकिल यात्रा का रिकार्ड भी उनके नाम दर्ज है। श्री अखिलेश यादव  पहली बार 2001-2002 में क्रांति रथ यात्रा पर निकले थे। 2011-12 में भी वे क्रान्तिरथ से पूरे प्रदेश में जनसंवाद पर निकले थे जिससे प्रदेश में बहुमत की समाजवादी सरकार बनी। 2016-17 में विकास रथ से फिर श्री अखिलेश यादव लोकतंत्र की आवाज बुलंद करेंगे। यह रथ वास्तव में समाजवादी सिद्धान्तों और विचारों को समर्पित ऐतिहासिक रथ होगा।
 उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि रथयात्रा को लेकर आम जनता में उत्साह चरम पर है। नौजवान, किसान, मजदूर और महिलाएं लखनऊ पहुँच रही हैं। बीते साढ़े चार वर्षों में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार ने जिस प्रकार समाज के अंतिम व्यक्ति की आंखांे में खुशी और समृद्धि की चमक पहुँचायी है उससे जनता का भरोसा मजबूत हुआ है। समाज के सभी वर्गांे के साथ हर क्षेत्र में विकास की सुनिुश्चितता को जिस तेजी से पूरा किया गया वैसा पूरे देश में कहीं और नहीं दिखाई पड़ता। गरीबों मजलूमों के प्रति विशेष ध्यान देने की सोच ही अखिलेश यादव को जनता के नेता के तौर पर स्थापित कर रही है।
 समाजवादी नीतियों पर चलते हुए आपसी सद्भाव और सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करने में मौजूदा राजनीति में अखिलेश जी का कोई विकल्प नहीं है। पिछड़ेपन की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश का कायाकल्प करने की दिशा में चार से अधिक वर्ष का कार्यकाल पिछले चालीस वर्ष की तुलना में बहुत आगे निकल गया जिसका प्रभाव अखिलेश जी के प्रति जनता के उत्साह और समर्थन से समझा जा सकता है।
बसों, टेªनों सहित अन्य अपने साधनो से भी रथयात्रा में शामिल होने वालो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नौजवानों की सक्रियता से कार्यक्रम की सफलता को बल मिल रहा है। अखिलेश यादव जिस क्रान्ति रथ पर सवार होंगे उसमें हाइड्रोलिक लिफ्ट के जरिए वे छत पर पहुँचकर जनता को संबोधित करेंगे। रथ में उनके विश्राम, कांफे्रन्स तथा कार्यालय की भी व्यवस्था है।
 जहाँ एक ओर अन्य दल जनसभा मात्र से ही अपने चुनावी वर्ष में सक्रिय होने की इतिश्री कर रहे हैं, वही अखिलेश यादव रथयात्रा के पहले चरण में सड़कों पर उतर कर जनता को समाजवादी सरकार बनाने के लिए धन्यवाद देते हुए आगामी चुनाव में भी समर्थन की अपील करने जा रहे हैं। ‘‘विकास से विजय की ओर’’ के माध्यम से जनता के जुड़ाव को और अधिक मजबूत करने के साथ प्रदेश को एक बार फिर से नयी उँचाई पर ले जाने के लिए जनादेश प्राप्त करना भी लक्ष्य है

Scroll To Top
Translate »