यूपी में कांग्रेस और सपा का हो सकता है मिलन!


mulayam-580x395

लखनऊः यूपी में कांग्रेस की चुनावी रणनीति का काम देख रहे प्रशांत किशोर ने आज समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक दोनों की मुलाकात कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के लिए हुई.  इससे पहले जदयू नेता केसी त्यागी की मौजूदगी में  शिवपाल यादव भी प्रशांत किशोर से मिल चुके हैं.

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी 2017 में होने वाले यूपी चुनाव में गठबंधन कर सकती हैं. प्रशांत किशोर इससे पहले बिहार चुनाव में जेडीयू और आरजेडी के बीच गठबंधन कर नीतीश कुमार को चुनाव जीतवा चुके हैं.

इस बीच परिवार में मचे घमासान के बीच सीएम अखिलेश यादव 3 नवंबर से जनता के बीच जाकर रथयात्रा शुरु करने वाले हैं. वहीं दूसरी ओर चार नवंबर को चाचा शिवपाल यादव ने लखनऊ में पार्टी का युवा सम्मेलन बुलाया है और 5 नवंबर को पार्टी का रजत जयंती समारोह है. इस स्थिति में पार्टी के कार्यकर्ता भी कश्मकश में हैं कि वह किस आयोजन में हिस्सा लें.

समाजवादी पार्टी में टकराव के बीज जानबूझकर बोए जा रहे हैं, ऐसे में प्रशांत किशोर और मुलायम की ये मुलाकात क्या रंग लाती है ये देखना होगा.


Scroll To Top
Translate »