राहुल गांधी 4000 रुपये बदलने बैंक पहुंचे , बोले गरीब के साथ खड़ा हूं


 

sssssss-11-1478861144

नई दिल्ली।  पीएम मोदी के 1000 और 500 रुपये के नोट पर बैन के बाद आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी संसद मार्ग स्थित एसबीआई बैंक की शाखा पहुंचे। राहुल वहां जाकर लाइन में लग गए। राहुल गांधी ने जमकर मोदी की नोट बैन की घोषणा की आलोचना की है।

पीएम मोदी नो 1000 और 500 को नोटों पर मंगलावर को बैन की घोषणा की थी, इस घोषणा के बाद नोट बदलने के लिए लगातार लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा रहा है।

 

बैंकों में लगी लंबी लाइनों और आम आदमी को इससे हो रही परेशानी को बांटने की बात कहते हुए राहुल गांधी आज संसद मार्ग के एसबीआई बैंक पहुंचे। वो वहां जाकर लाइन में लग गए।

राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि मोदी के फैसले से गरीब आदमी को कष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं भी यहां 4000 रुपये बदलने आया हूं।

राहुल गांधी ने कहा कि मेरे लोगों को कष्ट हुआ है और मैं उनके साथ यहां खड़ा हूं। राहुल गांधी ने कहा कि नोट बैन से आम आदमी को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। लाइन में खड़े लोगों ने जमकर कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ सेल्फी ली।

राहुल गांधी से जब मीडिया ने उनके यहां खड़े होने की बाबत सवाल किया तो उन्होंने सख्त तेवर दिखाए। राहुल ने कहा कि लोगों को परेशानी है इसलिए मैं यहां हूं इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना।

राहुल गांधी ने जहां बैंक पहुंच कर मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया वहीं कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोदी सरकार के फैसले की आलोचना की। आनंद शर्मा ने कहा कि नोट बैन का मोदी सरकार का फैसला एकदम गलत है।

उन्होंने कहा कि अगर नोट बैन करना था, तो बैंकों में नई करेंसी क्यों पहले से पर्याप्त मात्रा में क्यों नहीं पहुंची, आज लोगों को भारी परेशानी के सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग काम छोड़कर बैंक की लाइन में खड़े हैं।

आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने इस देश के आम आदमी को ही अपराधी साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्या इस देश के आम आदमी के पास रोज थोड़ा-थोड़ा करके जोड़ा गया पैसा कालाधन है।


Scroll To Top
Translate »