मोदी ने BJP सांसदों और विधायकों से मांगा बैंक खातों का ब्यौरा


 

dsatyop-jpg

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लेते हुए आज भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों से उनके खातों का ब्यौरा मांगा है. सांसदों और विधायकों को यह ब्यौरा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पीएमओ को सौंपना होगा.

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने बीजेपी के सभी सांसदों और विधायकों से कहा कि वह 8 नवंबर से 31 दिसंबर तक खातों से लेनदेन का पूरा ब्यौरा अमित शाह और पीएमओ को एक जनवरी तक सौंपे. वहीं विधायकों से कहा गया है कि वह अपना ब्यौरा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपे.

पीएम मोदी की तरफ से लिए गए इस फैसले पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ”तो अब बीजेपी के सांसद और विधायक अमित शाह को अपने बैंक डिटेल देंगे और अमित शाह काला धन की चेकिंग करेंगे?

 

प्रवक्ता आशुतोष ने सवाल खड़े किए हैं. आशुतोष ने ट्वीट कर कहा है, ‘’इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक के नेताओं को अपने अकाउंट का नोटबंदी से पहले के 6 महीने का ब्यौरा भी देना चाहिए. नौटंकी बंद करो.’’


बता दें कि विपक्ष पीएम मोदी पर लगातार आरोप लगा रहा है कि नोटबंदी के पहले से ही बीजेपी नेताओं को इस फैसले के बारे में जानकारी दे दी गई थी. जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने अपना पैसा ठिकाने लगा लिया था. हालांकि अब पीएम मोदी ने इस फैसले के साथ विपक्ष का मुंह बंद करने की कोशिश की है.


Scroll To Top
Translate »