अपराधियों एवं दुराचारियों को रोकने का संदेश लेकर आयी है परिवर्तन यात्रा – कलराज मिश्र


unnamed-jhuy7
लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा में केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने सपा सरकार की परिवारवादी राजनीति को निशाना बनाया। सोनभद्र से प्रतापगढ़ में सत्ता परिवर्तन के लिए जनता के बीच पहंुची परिवर्तन यात्रा का चिलबिला, किशुनगंज, मदाफरगंज, नारायणपुर, वरिकला, बरहोपुर में जनता ने अपार समर्थन के साथ परिवर्तन यात्रा का विजयी पथ प्रशस्त किया। निराश आॅखों से टकटकी लगाएं देखता किसान, हाथो में डिग्रियां लिए रोजगार को भटकता युवा, बेटी की सुरक्षा में सशंकित माँ-बाप 14 वर्षो से उ0प्र0 का अराजकता सपा-बसपा से उ0प्र0 को मुक्त करने के लिए परिवर्तन यात्रा के साथ-साथ चल पड़े है।
पट्टी विधानसभा में परिवर्तन सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के समाजवादी कुनबे में खीचतान प्रदेश में अराजकता को जन्म दे रही है। इसीको परिवर्तन करने के लिए ये परिवर्तन यात्रा आपके बीच आई है। ये प्रदेश की सपा सरकार झूठ बोलती है कि केंद्र सरकार हमें पैसे नहीं देती है, जबकि जनता जानती है कि हर बार केंद्र सरकार ने प्रदेश की जनयोजनाओं के लिए पैसे दिए है और आपदाओं में हर संभव मदद की है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है,दिन दहाड़े लूट हत्या बलात्कार की घटनाएं होती है और विकास कार्य अवरुध्द हो गया है, इस बार इन अपराधियो, दुराचारियो को रोकना है ये परिवर्तन यात्रा इसी का संदेश लाई है। उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं का उल्लेख किया और उसके फायदे भी बताये उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की सारी योजनाये गरीबो, शोषितों के लिए बनाई गई। भाजपा की सरकार बनते ही सुशासन स्थापित होगा।
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने समाजवाद की दुहाई देकर प्रदेश को गुंडे माफियाओं के हवाले कर दिया है। इनके राज्य में हत्या, लूट, अपहरण, फिरौती, अनाचार, बलात्कार निरंतर होते रहे, यहाँ तक की भारी संख्या में पुलिस की भी पिटाई हुई। बसपा गरीबो, पिछडो की लड़ाई नहीं लड़ती यहाँ तक की हरिजनो को भी पैसे लेकर टिकट देती है। श्री नरेंद्र मोदी  अनुसूचित जाति के महापुरुषों के स्मारकों का उद्धार करते नजर आते है अपने भाषण क्रम में उन्होंने सपा सरकार को उखड फेकने का आवाहन किया।
परिवर्तन जनसभा को राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी परिवर्तन यात्रा डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

Scroll To Top
Translate »