विसर्जन करने गये पांच युवकों की गोमती नदी में डूबकर मौत


images-29

खोताखोरों की मदद से शवों की तलाश जारी

लखनऊ,   । राजधानी के मडिय़ांव थाना क्षेत्र के घैला पुल के पास विसर्जन करने गए पांच युवकों की नाव पलटने से गोमती नदी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से शवों की तलाश शुरू करवाई। मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच लोग डूबे इनमें अहिंसा दल के जिला अध्यक्ष सहित सहित चार की मौत हो गई है। पुलिस के देर से पहुंचने और गोताखोरों के न बुलाने से नाराज परिजनों ने सडक़ जाम कर हंगामा किया और कई वाहनों में तोडफ़ोड़ की।

हंगामा बढ़ता देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुला गई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। जानकारी के मुताबिक ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के शेखपुर में शुक्रवार रात माता का जागरण हुआ था। शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे सभी गाजे.बाजे के साथ दुर्गा जी की मूर्ति का विसर्जन करने मडिय़ांव थाना क्षेत्र के गोमती नदी के घैला पुल गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब ये लोग मूर्ति को नाव से लेकर नदी में विसर्जित करने जा रहे थे तभी अचानक नाव टूट गयी और उसमे सवार सभी पांचो लोगों की डूबने से मौत हो गयी।

जबकि नाव का चालक तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। मरने वालों में दीपू 22, पिन्टू 25, दीपक 28, अर्पित 24, बलराम 30 हैं। सभी शेखपुर ठाकुरगंज के रहने वाले हैं। पुलिस के देर से पहुंचने और गोताखोरों के न बुलाने से नाराज परिजनों ने सडक़ जाम कर हंगामा किया और कई वाहनों में तोडफ़ोड़ की। हंगामा बढ़ता देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुला गई है। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबने वालों की तलाश करने में जुटी है।


Scroll To Top
Translate »