प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,हमारी सरकार में बेईमानों की खैर नहीं


11133790_816627031760285_4502527523046625047_n
बहराइच । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा को मोबाइल फोन से सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सपा और बसपा की भाषा एक जैसी है। नोटबंदी पर कहा कि जिस प्रकार से बेईमान देशभर में पकड़े जा रहे हैं उन्हें किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग भी ब्लैकमनी रखे हैं या बैंकों में जमा किये हैं, वे सभी दो-चार महीने के अन्दर कानून के दायरे में आएंगे। हमारी सरकार में बेईमानों की खैर नहीं। उन्होंने मोबाइल फोन को अपना बैंक बनाने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकाॅप्टर विजिबिलिटी कम होने की वजह से बहराइच में लैंड नहीं कर सका। प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के मोबाइल फोन के जरिये जनता को सम्बोधित किया। नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि कालाधन पर कांग्रेस, सपा और बसपा की एक जैसी भाषा है।
संसद को नहीं चलने दिया जा रहा है। यह सरकार गरीबों की है और गरीबों के लिए है। कहा कि ईमानदारों का राज रहेगा और बेईमानों का खैर नहीं रहेगा। समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कि यूपी की कानून व्यवस्था खराब है। यहां का हर नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भाजपा ही विकल्प है। कालेधन रखने के वाले लगातार सरकार के गिरफ्त में आ रहे हैं।
इसके पहले बहराइच न पहुंचने पर पछताते हुए कहा कि घना कोहरा होने के कारण मैं चाहकर भी नहीं पहुंच पा रहा हूं। हेलिकाॅप्टर नहीं पहुंचा, लेकिन मैं मोबाइल फोन से आपके पास पहुंच गया हूं। खराब मौसम के कारण मैं आपसभी का दर्शन नहीं कर पाया। बहाराइच से मेरा काफी आत्मीय जुड़ाव रहा है। उल्लेखनीय है कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में प्रधामंत्री मोदी का यह पांचवा दौरा है, इसके पहले वे गाजीपुर, कुशीनगर, आगरा और मुरादाबाद में रैली को सम्बोधित कर चुके हैं।

Scroll To Top
Translate »