उ.प्र. में कमल खिलाएं ,मोदी की ताकत बढायें – केशव प्रसाद मौर्य


unnameduuuiijk
सपा-बसपा-काग्रेस तीनों मिले तो भी आप कमल खिलाये
लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा में एटा की रामलीला मैदान जनसभा मे बोलते हुऐ प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा जहां-जहां भाजपा की सरकारें है वहाँ किसान प्रगति करता है, वहाँ की विकास दर 15-20 प्रतिशत की हो गयी है। लेकिन उ.प्र. की विकास दर 2.5 से 3 प्रतिशत रह गयी है। जिनके शाशन काल मे अपराधी गुण्डे थाने व तहसील व जिला  को सपा की पार्टी के गुण्डे चलाने का काम करते है। जब माननीय कल्याण सिंह जी की सरकार थी उनके शासनकाल मे कानून व्यवस्था दूरूस्थ थी। क्योंकि उ.प्र. के अंदर जो ईमानदार सक्षम  अधिकारी थे वो थानो मे थे तहसीलो मे थे। लेकिन सपा की सरकारें, बसपा की सरकारें जो केवल वोट और जातिवादी व्यवस्था मे बेईमान अधिकारियों को प्रश्रय दिया जाता है।
श्री मौर्य ने कहा कि ना धान की खरीद होगी ना गेहूँ की खरीद होगी आलू की फसल बर्बाद हो जाये लेकिन इनको चिंता नही है कॉंग्रेस की माँग है कि राहुल गाँधी जी इधर जब आये थे तब उन्होंने कहा था कि आलू की फैक्ट्री लगवा दूँगा अरे भइया आलू फैक्ट्री मे होता है क्या आप किसान है आप जानते है कि आलू कहाँ पैदा होता है लेकिन राहुल गाँधी जी को यह भी नही पता यह कहना चाहता हूँ मित्रों यहाँ पर कि चर्चा चल रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि सपा और कॉंग्रेस के गठबंधन की किसी से छिपा नही है यादव जी लुका छिपी का खेल ना करो यह दोनो तो पहले से ही एक है 2017 मे जब चुनाव आयेगा आपने 2014 मे अपनी ताकत को दिखाया है समाजवादी साइकिल को पंचर कर दिया और मायावती को जीरो का रुप देके यह बता दिया कि आप की उ.प्र. मे कोई आवश्यकता नही है। 2017 मे दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनायेंगे अगर तीनो मिलकर लड़ेंगे तो भी कमल खिलायेगे हमें विश्वास है कि 2014 के चुनाव मे जो जनता साइकिल को पंचर करने का काम कर सकती है हाथी को बीमार करने का काम कर सकती है वह उ.प्र. की महान जनता उ.प्र.के भाग्य विधाता 2017 के चुनाव मे साइकिल को पंचर करने का काम न करना इसको खंड-खंड करके सैफई  भेजने का काम करना है।
श्री मौर्य ने कहा कि अपील करना चाहता हूँ कि यह सपा-बसपा नाम की बीमारी जिसने उ.प्र. को बर्बाद करने का काम किया है इस बीमारी को खत्म करने का अवसर आपके पास है 2014 के चुनाव मे माननीय मोदी जी को आपने देश का प्रधान मंत्री बनाया उ.प्र. से 73 सांसद जिताये 337 विधानसभाओं मे भाजपा को जिताया अगर उस समय विधानसभा के चुनाव होते तो उ.प्र. मे अखिलेश यादव की सरकार का नाम और निशान भी न रहता मैं आपसे यह कह कर जाना चाहता हूँ सपा बसपा कॉंग्रेस तीनो मिलकर लड़ जाये तो भी आप कमल खिलाइयेगा।
आप याद रखिये कमल का फूल 2014 मे आपने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया 2019 मे पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिये 2017 की विजय आवश्यक है 2019 मे मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिये 73 नहीं 80 की 80 सीटों पर कमल खिलाकर देश का प्रधानमंत्री बनाना है।  विश्वास करो तुम मोदी पर यह नव युग का निर्माता है ऐसा नेता इस धरती पर एक बार ही आता है। मोदी जी की ताकत को बढ़ाइये भारत की ताकत को बढ़ाइये गरीबों मजदूरों किसानों की ताकत को बढ़ाइये और उ.प्र. मे कमल खीलाइये।

Scroll To Top
Translate »