अखिलेश का चुनाव से पहले तोहफा, पति-पत्नी दोनों को मिलेगा मकान किराया भत्ता


 

04-1423054806-akhilesh-yadav-up-cmमंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण फैसले
लखनऊ विकास प्राधिकरण में 197 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव पारित

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहायता प्राप्त शैक्षिक संस्थानों, स्वायत्तशासी संस्थाओं व निगमों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार इन्हें भी राज्य कर्मियों की तरह पति-पत्नी दोनों को मकान किराया भत्ता (एचआरए) देगी।

यह फैसला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। चूंकि आज से ही विधानमंडल के दोनों सदनों का शीतकालीन सत्र भी शुरु हुआ इसलिए मंत्रिमंडल के फैसलों की अधिकृत जानकारी नहीं दी गयी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहायता प्राप्त शैक्षिक संस्थाओं, स्वायत्तशासी संस्थाओं और निगमों में यदि पति-पत्नी दोनों कार्यरत हैं तो अब दोनों को अन्य राज्य कर्मियों की तरह एचआरए दिया जायेगा। अभी दोनों में से एक ही को यह लाभ मिल रहा है।मंत्रिमंडल ने सरकारी, स्वायत्तशासी और निगमों में कार्यरत अवर अभियंताओं को हर माह 400 रुपये विशेष भत्ता देने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी है। मंत्रिमंडल के फैसले के बाद सरकार इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी करेगी।

सरकार ने ई-रिक्शा पर लगने वाला वैट को साढ़े 12 फीसदी से घटाकर 4 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आये प्रस्ताव को भी मंत्रिमंडल ने आज पारित कर दिया। इस निर्णय से प्रदेश में ई-रिक्शा 5000 से लेकर 7000 रुपये तक सस्ता हो जाएगा।दरअसल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव सन्निकट हैं। ऐसे में चुनाव अचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ताबड़तोड़ उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में जुट गये हैं। वह मंत्रिमंडल की बैठक करके भी कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। खबर है कि उन्होंने गुरुवार को भी मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इसमें भी वह कई अहम फैसले ले सकते हैं।

मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण फैसले
-राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं का होगा विस्तार।
-सरकारी, स्वायत्तशासी और निगमों में कार्यरत अवर अभियंताओं को हर माह 400 रुपये विशेष भत्ता दिया जाएगा।
-हमीरपुर की राठ नगरपालिका का होगा सीमा विस्तार।
-लखनऊ विकास प्राधिकरण में 197 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव पारित।
– वृंदावन-बृजधाम सदनों की निराश्रित महिलाओं व विधावाओं को और सुविधा देने का प्रस्ताव पारित।
-राजभवन के लिए स्कार्पियो, बीएस-4 व डब्लूडी गाड़ी खरीदने
– मथुरा के जवाहरबाग का लोहिया पार्क की तर्ज पर विकसित करने
-समाजवादी पेंशन के प्रचार-प्रसार के लिए अतिरिक्त बजट की व्यवस्था।
-सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्गों की तरह अब भुर्तिया जाति को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।


Scroll To Top
Translate »