जागृति यात्रा का लखनऊ में अपर्णा यादव ने किया स्वागत


unnamed000009

लखनऊ, । सिख समुदाय के दशमेश गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह का 350 वां प्रकाश पर्व के उपलक्ष में पूज्य आनंदपुर साहिब से पटना तक के लिए निकाली गई जागृति यात्रा विभिन्न स्थानों से होती हुई आज लखनऊ पहुँची। यह यात्रा अहियागंज गरुद्वारे से शुरू हुई जो कि लखनऊ के विभिन्न इलाकों से होकर निकाली गई।

इस यात्रा का जगह -जगह पर जत्थेदारों सहित आम जनमानस ने स्वागत किया। इसी क्रम में 175- कैण्ट विधान सभा की प्रत्याशी, समाज सेविका श्रीमती अपर्णा यादव ने भी पांच कालिदास मार्ग चौराहे पर जागृति यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया साथ ही यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को स्वल्पाहार भी वितरित किया गया। श्रीमती यादव ने श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के शस्त्रों व हस्तलिखित ग्रंथों आदि के दर्शन किये एवं मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बता दें कि प्रकाश पर्व के साथ यात्रा में गुरु जी के शस्त्र व ग्रंथ दर्शन का संयोग 49 वर्ष के बाद बना है। इसलिए गुरु पर्व का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आपसी वैमनस्यता दूर कर सामाजिक उत्त्थान करना तथा गुरु जी के विचारों को आम जनमानस के बीच तक पहुँचाना है।


Scroll To Top
Translate »