
लखनऊ । कांग्रेस के 131वें स्थापना दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ‘‘कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह’’ को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस आधुनिक भारतीय राष्ट्र निर्माण की संवाहक संस्था है। जहां वह आजादी की लड़ाई की अग्रणी संस्था रही वहीं उसने भारत में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को संस्थापित एवं विकसित किया। राष्ट्रवाद, लोकतंत्रवाद, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद कांग्रेस के आधारभूत सिद्धान्त हैं जिनके बिना भारतीय राष्ट्र और गणतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सभागार में कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने की तथा संचालन प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री हनुमान त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन एवं ने कहा कि कांग्रेस के मूलभूत सिद्धान्तों की बुनियाद पर हमारा लोकतंत्र खड़ा हुआ। जिन लोगों का देश की आजादी की लड़ाई से कोई रिश्ता नहीं था और जिन्होने उस समय अंग्रेजों का सहयोग किया, आज ऐसी राजनीतिक विचारधारा हमारे लोकतंत्र और राष्ट्र एवं समाज की एकता की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होने कहा कि आज देश में नोटबन्दी के जरिये आर्थिक अंकुश लगाया जा रहा है और राजनीतिक दासता थोपी जा रही है, मोदी सरकार जब नोटबंदी के मुद्दे पर विफल हुई तो उसने कैशलेस का राग अलापना शुरू कर दिया है। आज देश में तानाशाही है। दुनिया में कोई ऐसा कानून नहीं है कि बैंक में जमा पैसा आम जनता न निकाल सके। पूरे देश में तबाही बची हुई है और देश के लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है।
इस अवसर पर संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस कमजोर होगी तो देश की एकता और लोकतंत्र दोनों कमजोर होंगे। उन्होने कांग्रेसजनों से आवाहन किया कि देश की एकता अखंडता के लिए कंाग्रेस पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ायें। नोटबन्दी के जरिये कुछ ताकतें देश को कमजोर करने में जुटी हुई हैं।
इस अवसर पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो0 सतीश राय ने कांग्रेस के इतिहास और आधारभूत सिद्धान्तों पर प्रकाश डालते हुए विषय प्रवर्तन किया।
संगोष्ठी को प्रमुख रूप से पूर्व सांसद डॉ0 संतोष सिंह, पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, विधान परिषद सदस्य श्री दीपक सिंह, प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष श्री मदन मोहन शुक्ल, श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह आदि ने सम्बोधित किया।
स्थापना दिवस समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला, श्री प्रमोद सिंह, श्री संजीव सिंह, चौ0 सत्यवीर सिंह, सेवादल के मुख्य संगठक श्री प्रमोद पाण्डेय, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री कृष्णकान्त पाण्डेय, शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एडवोकेट एवं जिलाध्यक्ष श्री गौरव चौधरी, श्री शिव पाण्डेय, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री अरशी रजा, श्री मुकेश सिंह चौहान, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री शिव प्रसाद सुदर्शन, श्रीमती अनन्ता तिवारी, श्री शंकरलाल गौतम, श्री श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती सुधा सिंह, श्रीमती सुनीता रावत, डा0 शहजाद आलम, श्री जे0पी0 सिंह एडवोकेट, श्री नसीम खान, श्री राहुल शुक्ला आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
श्री प्रसाद ने बताया कि इसके पूर्व प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में पूर्वान्ह कांग्रेस सेवादल द्वारा ‘‘ध्वजवंदन’’ कार्यक्रम के साथ परम्परागत तरीके से सेवादल के स्वयंसेवकों को शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री प्रमोद तिवारी जी एवं ध्वजरक्षक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय मुख्य संगठक सेवादल मौजूद रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, प्रदेश कंाग्रेस के महामंत्री श्री हनुमान त्रिपाठी, श्रीमती नीलम खान सदस्य एआईसीसी, प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र मदान एवं श्री आर0ए0 प्रसाद, महामंत्री श्री प्रमोद सिंह एवं डॉ0 आर0 पी0 त्रिपाठी, श्री करूणेश राठौर, श्री राजेश सिंह काली, श्रीमती शालिनी अग्रवाल, श्रीमती नैना रावत मौजूद रहीं। इस मौके पर वर्ष भर में सेवादल संगठन के उत्कृष्ट कार्य हेतु तीन मुख्य संगठक क्रमशः श्री विश्वास निगम, श्री रोहित गुर्जर, श्री अनुराग मिश्र को सम्मानित किया गया।
सेवा में,
https://rashtriyadinmaan.com
