असफलतम मुख्यमंत्री की छवि सुधारने के लिए सैफई परिवार के ड्रामा से जनता त्रस्त – केशव प्रसाद मौर्य


b45b3c324218b2854e1385fa7844709c_m
लखनऊ |  प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में परिवारिक कलह पर टिप्पणी करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस हाई प्रोफाइल ड्रामें से प्रदेश का शासन-प्रशासन ठप पड़ गया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए मुलायम सिंह  की पारिवारिक पार्टी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं।
श्री मौर्य ने कहा कि  पांच साल तक कुशासन, भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी, अपराध और सरकारी संसाधनों की लूटपाट करने वाली अखिलेश सरकार आगामी चुनाव में हार के डर से सुनियोजित राजनैतिक ड्रामें का खामियाजा जनता भुगत रही हैंै। उन्होंने कहा यह ड्रामा सपा सरकार की असफलता से जनता का ध्यान बांटने के लिए तथा असफलतम मुख्यमंत्री की छवि सुधारनें का एक असफल प्रयास है।
श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश की भाग्य विधाता जनता कुशासन, भ्रष्टाचार व अपराध से मुक्ति के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी  को ताकत दें और प्रदेश में बहुमत से कमल खिलाए।

Scroll To Top
Translate »