कुशासन को उखाड़ फेंकने को उमड़ा है जनसैलाब – केशव मौर्य


b45b3c324218b2854e1385fa7844709c_m
लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन महारैली में सोमवार को यहां रमा बाई अंबेडकर मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मा. केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के भ्रष्टाचार, अराजकता, गुंडागर्दी व कुशासन की याद दिलाते हुए प्रदेश की जनता को इससे मुक्ति दिलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मैदान के भीतर दस लाख से ज्यादा लोग और मैदान से बाहर जमा लाखों लोगों की उपस्थिति में  मौर्य ने इतनी विशाल व ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का स्वागत व अभिनंदन किया। इससे पहले लखनऊ की धरती पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश का कोई ऐसा बूथ नहीं है, जहां से कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि यहां आया न हो। भाजपा ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होती है।
प्रदेश की सपा सरकार में अपराध व गुंडागर्दी को संरक्षण पर हमला बोलते हुए श्री मौर्य ने कहा कि सपा व बसपा की सरकारों में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखे गए। यदि इन सरकारों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीडन करने के बजाय अपराधियों के खिलाफ एफआईआर लिखी होती और उनके खिलाफ कार्रवाई की होती तो प्रदेश में गुंडाराज, कुशासन और जंगलराज नहीं आने पाता। श्री मौर्य ने कार्यकर्ताओं व जनता को आश्वस्त किया कि प्रदेश में भाजपा की दो तिहाई बहुमत वाली सरकार आने वाली है। इसके बाद अपराधी, गुंडे, नागरिकों की जमीन कब्जा करने वाले जेल में होंगे।
उन्होंने कहा कि इस महारैली में उमड़ा जनसैलाब यह बताता है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में कमल खिलने जा रहा है। भाजपा की यह सरकार कार्यकर्ताओं की सरकार होगी। भाजपा की सरकार में जनता को दहशतगर्दी से मुक्ति मिलेगी। सूबे में अमन व चैन रहेगा। भाजपा की सरकार में वर्दी वाले गुंडों से नहीं डरेंगे, बल्कि गुंडे वर्दी वालों से खौफ खाएंगे। श्री मौर्य ने कहा कि चुनाव आने वाला है। जनता संकल्प ले कि इस बार सपा के साइकिल को खंड-खंड कर देना है और बसपा को बोरिया-बिस्तर समेट कर घर बिठा देना है।
रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित भाई शाह, केंद्रीय गृहमंत्री  राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन  राम लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केन्द्रीय लघु उद्यम मंत्री वरिष्ठ . कलराज मिश्र, केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती , केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जनरल वीके सिंह , केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री श्री संतोष गंगवार, केन्द्रीय मंत्री श्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति , केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णा राज, केंद्रीय मंत्री श्री महेंद्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा , राष्ट्रीय महामंत्रीअरुण सिंह, राष्ट्रीय सचिव व मीडिया प्रभारी श्रीकान्त शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री  डा. महेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह तथा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टण्डन, शिव प्रताप शुक्ला, रामनरेश रावत, अश्वनी त्यागी, राजवीर सिंह, सतपाल ंिसंह, श्री प्रकाश शर्मा, जे0पी0एस0 राठौर, सुरेश राणा, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, विद्यासागर सोनकर, अनुपमा जायसवाल, अशोक कटारिया, विधान मण्डल दल के नेता सुरेश खन्ना, मुख्य प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा दारा सिंह चैहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सांसद राजेश वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सांसद विनोद सोनकर, किसान मोर्चा के महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह, व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीशचंद्र श्रीवास्तव आदि नेता गण उपस्थित रहे।

Scroll To Top
Translate »