पिता-पुत्र में मेलजोल होता है तो कुर्बानी देने को तैयार—–अमर सिंह


 

 

amar-singh-praises-pm-modi

 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी  के महासचिव अमर सिंह ने शुक्रवार को  कहा कि यदि उनके हट जाने से पिता-पुत्र में मेलजोल होता है तो वो कुर्बानी देने को तैयार हैं। क्योंकि घर में जब झगड़ा होता है तो सबकुछ बिखर जाता है।अमर सिंह ने कहा कि वो लखनऊ इसलिए आए हैं कि सपा में हालत सुधर जाए। उन्होंने सीएम अखिलेश यादव को यशस्वी होने की शुभकामना दी, तो उन पर कटाक्ष भी किया।

सपा महासचिव ने कहा कि ‘कल तक जो लोग दागी थे, वो अब सीएम से मिलने के बाद साफ-सुथरे हो गए। चाहे वो अंसारी बंधु हों या उनकी सरकार में शामिल दागी मंत्री।’
सीएम पर दूसरा कटाक्ष करते हुए अमर सिंह बोले, संख्या और सत्ता से हैसियत नहीं बनती। हैसियत व्यक्तित्व से बनती है। देश की राजनीति में मुलायम सिंह की क्या हैसियत है ये पूरा हिंदुस्तान जानता है।
उन्होंने कहा, ‘अखिलेश का बचपन शिवपाल सिंह के घर बीता। वो वहीं पले-बढ़े और बड़े हुए लेकिन बचपन में मिले प्यार को अब भूल गए।’अमर सिंह ने कहा, कि पार्टी के एक उपाध्यक्ष हैं जो ठीक से हिंदी भी नहीं बोल पाते। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। सपा महासचिव ने आगे कहा कि ‘उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वो यूपी में व्यापार करने आए हैं। कोई ये साबित करे कि उन्होंने एक पैसे का भी ठेका या तबादले के बारे में किसी से कुछ कहा है। आरोप अनर्गल नहीं लगाए जाने चाहिए। आरोप लगाने के पहले कुछ तथ्य भी रखे जाने चाहिए।’

 

अमर सिंह ने सपा के उपाध्यक्ष नरेश अग्रवाल का नाम लिए बिना कहा कि ‘कांग्रेस, बसपा से होते हुए सपा में आए और अब मुझे बीजेपी का एजेंट बता रहे हैं जबकि वो खुद राजनाथ सिंह के मुख्यम़ंत्रित्व काल में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।’


Scroll To Top
Translate »