
लखनऊ | देश के प्रधानमंत्री ने देश की जनता से 50 दिन मांगे थे लेकिन 60 दिन बीत जाने के बाद भी देश की जनता लाइनों में खड़ी है। नोटबन्दी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा किये जा रहे आन्दोलन के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उ0प्र0 महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में किये जाने वाले आन्दोलन ‘‘गरीबों की जेब खाली-बजाओ थाली’ के अन्तर्गत आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला एवं शहर महिला कांग्रेस अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर केन्द्र सरकार की नोटबन्दी के खिलाफ थाली एवं बेलन लेकर बजाते हुए आन्दोलन किया गया।
उ0प्र0 महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने बतााया कि आज लखनऊ में महिला कांग्रेस द्वारा किये गये आन्दोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर एवं प्रतिमा सिंह ने किया तथा अ0भा0 महिला कांग्रेस की महासचिव डा0 शोभना शाह मुख्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहीं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से सैंकड़ों महिलाओं द्वारा हाथों में थाली एवं बेलन लेकर लालबहादुर शास्त्री मार्ग तक प्रदर्शन किया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश की महिलाएं केन्द्र की मोदी सरकार की नोटबन्दी के तानाशाही निर्णय के खिलाफ सड़कों पर उतरी हैं। महिलाओं को इस नोटबन्दी से सबसे ज्यादा पीड़ा पहुंची है। महिलाएं देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। महिलाओं के बगैर देश का विकास संभव नहीं है। जिस प्रकार मोदी सरकार ने यह निर्णय लिया है इसका खामियाजा उन्हें आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
प्रदेश महिला अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में जिस प्रकार थाली एवं बेलन बजाकर प्रदर्शन किया है और आम महिलाओं की जिस प्रकार भागीदारी रही उससे यह साबित होता है कि नोटबन्दी से सबसे ज्यादा पीड़ा महिलाओं को हुई है। केन्द्र की मोदी सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करती है। उन्होने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब चुप बैठने वाली नहीं है और आने वाले चुनाव में नोटबन्दी की चोट का बदला अपने वोट से देंगीं।
आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लखनऊ जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती नीलम स्विंग एवं शहर अध्यक्ष श्रीमती सुमन उपाध्याय, प्रदेश पदाधिकारी सुधा सिंह, सुशीला शर्मा, आशा सिंह, सुशीला सोनकर, नूतन बाजपेयी, मनू सिंह, मनीशा सिंह, सुनीता रावत, सरलेस रावत, उमा पाण्डेय, आयशा खान, अराधना तिवारी, लक्ष्मी वर्मा, अरशी खान, ममता सिंह, सैण्डा डेविड, परवीन खान, साबरा खातून, सुमन, ओलगा, हेलन, सीमा सिंह, सतना सिंह, सिद्धिश्री, मधु सिंह, सुमन प्रजापति आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
https://rashtriyadinmaan.com
