पंजाब के मुख्यमंत्री केजरीवाल होंगे: सिसोदिया


kejriwal100120171484046030_storyimage

 

नई दिल्ली |    मोहाली में एक सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब में सीएम उम्मीदवार को लेकर बड़ा बयान दिया है। मनीष सिसोदिया ने लोगों से कहा आप मानकर चलिए कि केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री होंगे।वोटरों को लुभाते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में जो भी सीएम बने लेकिन लोगों से किए वादों को पूरा करने की जिम्मेदारी केजरीवाल की होगी। उन्होंने लोगों से अपील की वे केजरीवाल को ध्यान में रखकर ही वोट डालें।

मनीष सिसोदिया यह बयान चंडीगढ़ के मोहाली में चुनाव प्रचार के दौरान दिया। केजरीवाल ने कहा जो भी पंजाब में मुख्यमंत्री बने लोग मानकर चलें कि उनका मुख्यमंत्री केजरीवाल होगा।

वहीं केजरीवाल के पंजाब में सीएम उम्मीदवार होने की खबर सामने आने पर भाजपा नेता विजय विजेंद्र गुप्ता ने इस पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अब दिल्ली वालों के लिए किए गए वादों का क्या होगा।


Scroll To Top
Translate »