
भाजपा की लहर प्रदेश में गुण्डाराज पर कहर बनकर बरसेगी
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में प्रदेश पार्टी मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटो पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रत्याशियों की चयन हेतु प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत किया।
भाजपा अध्यक्ष ने आज कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और यह लहर प्रदेश में व्याप्त गुण्डाराज के ऊपर कहर बनकर बरसेगी। उन्होनंे कहा 2017 में भाजपा सरकार आते ही प्रदेश में व्याप्त अराजकता तथा गुण्डाराज से सख्ती से निपटेगी तथा अपराधी व भ्रष्टाचारी जेल की सीखचों की भीतर नजर आएंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता आज प्रदेश के शालीन कहे जाने वाले मुख्यमंत्री से सवाल पूछ रही है कि 2014 लोकसभा चुनाव में अतीक अहमद जैसे अपराधिक छवि के व्यक्ति के सिम्बल पर प्रदेश अध्यक्ष रहते क्या अखिलेश ने हस्ताक्षर नहीं किये ? क्या राजूपाल के हत्यारों को संरक्षण नहीं दिया ? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के करोड़ो कार्यकर्ता प्रदेश के गांव-गांव में जाकर बसपा सुप्रीमों के कार्यकाल में जेल तथा थानों के अन्दर हुई हत्याओं तथा भाजपा विधायक कृष्णानन्द राय के हत्या अभियुक्तों अफजाल अंसारी तथा मुख्तार अंसारी को टिकट देकर सपा-बसपा द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने के सच कोे जन-जन तक पहुंचाएंगे।
प्रदेश की जनता सुशासन चाहती है इसलिए भाजपा बड़ी विजय की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कलह और दंगल नहीं बाल्कि कमल और मंगल चाहिए।
https://rashtriyadinmaan.com
