बसपा ने जारी की उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव की पहली 50 प्रत्याशियों की लिस्ट


43213-apvvrwhlbo-1476115246

देहरादून: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार (14 जनवरी) को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2017 के मद्देनजर 50 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की। गौरतलब है कि उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटे हैं। जहां एक ही चरण में चुनाव होना है। उत्तराखंड में 15 फरवरी मतदान होना है और इसके नतीजे 11 मार्च को आएंगे।

हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी। बता दें कि बसपा ने उत्तराखंड चुनाव में यह पहली लिस्ट जारी की है जिसमें 50 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। बाकि की 20 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान जल्द किया जाएगा।

पार्टी द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, उत्तराकाशी के यमुनोत्री से राज बहादुर सिंह, रुद्रप्रयाग से सुजीत लाल टम्टा, टिहरी गढ़वाल के घनसाली से पिंगल दास, देहरादून के चकराता से दौलत कुंवर, हरिद्वार  से अंजू मित्तल, बागेश्वर के कपकोट से ओमप्रकाश टम्टा, अल्मोड़ा के द्वाराहाट से गिरिश चौधरी, चम्पावत के लोहाघाट से देवीलाल शर्मा, नैनीताल के लालकुंआ से राजीव मोहन, अल्मोड़ा से संजय कुमार टम्टा और उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से जसवंत चौहान को टिकट दिया गया है।

BSP-LIST-01

BSP-LIST-02


Scroll To Top
Translate »