राहुल के सभी धर्मों में कांग्रेस के चिह्न वाले बयान से भड़की BJP, EC से कहा- जब्त करें ‘पंजा’


 

mukhtar-abbas-naqvi

नई दिल्ली: नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस की जनवेदना रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सभी धर्मों में कांग्रेस के चिह्न दिखने वाले बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। बीजेपी ने आयोग से कहा है कि इस बयान से कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्म के आधार पर लोगों को वोट देने की अपील कर रहे थे। ये आदर्श आचार चुनाव संहिता का उल्लंघन है।

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि ‘चुनाव आयोग ने इस मसले को गंभीरता से लिया है। मेरा विश्वास है आयोग इस पर जरूरी कार्रवाई करेगा।’ नकवी ने कहा कि अपने बयान के माध्यम से कांग्रेस ये कहना चाह रही है कि अगर आप कांग्रेस को वोट दे रहे हैं, तो आप अपने धर्म को वोट देंगे। यह भ्रष्ट प्रयास है। इसलिए कांग्रेस का चुनाव चिह्न जब्त किया जाना चाहिए।
शिकायत करने के लिए मंगलवार को प्रकाश जावड़ेकर, भूपेंदर यादव और सिद्धार्थ सिंह निर्वाचन आयोग के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘राहुल का बयान महापुरुषों का अपमान है। राजनीति के लिए मजहब का उपयोग है। इस पर हमने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।’


Scroll To Top
Translate »