
राजधानी के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर और कृष्णानगर थाना क्षेत्र के पिकैडले होटल के पास चल रहे जालसाजी के अड्डे पर यूपी एसटीएफ ने छापेमारी कर करीब डेढ़ दर्जन युवतियों, महिलायों और पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ की टीम ने इनके कब्जे से दर्जनों कम्प्यूटर, 40 मोबाईल, 250 अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड बरामद किये हैं। यह जालसाज फर्जी बैंकिंग कॉलसेंटर के माध्यम से एम पैसा एप्लिकेशन में पैसे ट्रांसफर कर रोजाना लाखों रुपये का लोगों को चूना लगाते थे। एसटीएफ और पुलिस की टीम इनसे पूछताछ कर रही है।
https://rashtriyadinmaan.com
