सपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, अपर्णा यादव को मिला टिकट


xaparna-yadav-15-1460661498.jpg.pagespeed.ic.4wEyfMnEs1
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है, इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव को भी टिकट दिया गया है। अपर्णा यादव को लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है, जबकि अखिलेश यादव मुबारकपुर से इस बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
सपा ने इस लिस्ट में 37 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिसमें तकरीबन आधा दर्जन लोगों के टिकट काटे गए हैं। aparna yadav सपा की तीसरी लिस्ट में मौजूदा विधायक शादाब फातिमा और मंत्री विजय मिश्रा का टिकट कट गया है, जबकि तीन अन्य उम्मीदवारों का भी टिकट बदल दिया गया है। सहारनपुर देहात से गुफरान अहमद का भी अखिलेश यादव ने टिकट काट दिया गया है। गुफराजन की जगह शाहनवाज खां को टिकट दिया गया है। लखीमपुर के श्रीनगर से रामशरण का भी टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह पर मीरा बानों को टिकट दिया गया है। फर्ऱुखाबाद के कायमगंज से अमित कुमार की जगह सुरभि को टिकट दिया गया है। सपा के 37 उम्मीदवारों की लिस्ट में जफराबाद से सचींद्र नाथ त्रिपाठी, केराकत से गुलाब चंद्र, गाजीपुर से राजेश कुशवाहा, सकलडीज से प्रमु नारायण सिंह, चकिया से पूनम सोनकर, अजगरा से लालजीत सोनकर, रोहनिया से महेंद्र सिंह पटेल, सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया गया है।


Scroll To Top
Translate »