लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्राएं कराने वाले अपने मंत्री विजय मिश्र का टिकट काट दिया है। मिश्र के पास धर्मार्थ कार्य मंत्रालय था। उन्होंने हिन्दू धर्मावलम्बियों को सरकारी योजना बनाकर तीर्थ यात्राएं करायी थीं। वह सपा मे काफी कम समय मे लोकप्रिय हुए थे।
विजय मिश्र को वर्ष 2012 के चुनाव में पार्टी ने पहली बार गाजीपुर से उम्मीदवार बनाया था। वह जीते तो कुछ समय बाद ही उन्हें राज्य मंत्री बनाया दिया गया था। उन्हें धर्मार्थ कार्य विभाग दिया गया था। इस विभाग में यात्राएं कराकर उन्होंने ख्याति अर्जित की। किन्तु अखिलेश यादव ने अपने इस मंत्री पर भरोसा नहीं जताया है। विजय मिश्र को मुलायम सिंह यादव के नजदीक माना जाता है क्योंकि उनके परिवार के सपा मुखिया के साथ गहरे सम्बन्ध हैं। विजय मिश्र के स्थान पर सपा ने राजेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।
https://rashtriyadinmaan.com
