राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भारी भीड़ के बीच लखनऊ में किया रोड शो


rahul_akhilesh_road_show_2017129_161441_29_01_2017

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के बाद रविवार को अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने लखनऊ में रोड शो किया। भारी भीड़ के बीच इस रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने एक सभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि मोदी जी किसी की बात नहीं सुनते सिर्फ अपने मन की बात करते हैं। उन्‍होंने लोगों से यह भी पूछा कि क्‍या अच्‍दे दिन आए?लखनऊ के जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के बाद हजरतगंज चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद अखिलेश यादव तथा राहुल गांधी विजय रथ पर सवार होकर रोड शो पर निकले। विजय रथ में अखिलेश यादव के बच्चे भी बैठे हैं।

12 किमी लंबे इस रोड शो में 10 हजार से ज्‍यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस दौरान यूपी को ये साथ पसंद है स्‍लोगन भी लॉन्‍च किया गया। यह स्‍लोगन सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर विशेषतौर पर बनाया गया है।

इस रोड शो को विशेषज्ञों द्वारा ऐसा तैयार किया गया है ताकि युवाओं के अलावा मुस्लिम समुदाय को प्रभावित किया जा सके। रोड शो में जगह-जगह पर अखिलेश और राहुल जनता को संबोधित भी करेंगें। साथ ही जनता को आकर्षित करने के लिए कैम्पेन सॉन्ग ‘यूपी को यह साथ पसन्द है’ बज रहा था।

 

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए लगी आदर्श आचार संहिता का असर रविवार को लखनऊ में होने वाले अखिलेश यादव तथा राहुल गांधी के संयुक्त रोड-शो पर भी देखने को मिला। आचार संहिता के चलते राहुल-अखिलेश के रोड शो की वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही है। इनके रोड शो के रूट को शनिवार की रात जिला प्रशासन ने अनुमति दी थी। अनुमति के बाद भी रोड-शो पर चुनाव आयोग की बेहद कड़ी नजर रहेगी।

रोड शो लखनऊ के जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर लखनऊ के अतिव्यस्त बाजारों से होकर चौक के घंटाघर पर समाप्त होगा। रोड शो के लिए कांग्रेस और सपा दोनों ने ही प्रशासन से अनुमति मांगी थी। यह रोड शो करीब दस किलोमीटर तक चलेगा, जिसके तहत प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

रोड शो के लिए जीपीओ पार्क से घंटाघर तक स्पेशल सिक्युरिटी का इंतजाम किया गया है। रोड शो में अतिरिक्त फोर्स और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। आचार संहिता के तहत होगी इनके पूरे रोड शो की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर रोड शो की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।


Scroll To Top
Translate »