अपर्णा को इतने भारी मतों से जिताओ की विरोधियों की जमानत जब्त हो जाए—– प्रमोद तिवारी


unnamed

 

लखनऊ |  कैण्ट विधानसभा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी, समाज सेविका श्रीमती अपर्णा यादव के समर्थन में मील रोड, एवरेडी चौराहा पर आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री प्रमोद तिवारी ने कहा कि कैण्ट विधान सभा को ऐसा प्रत्याशी ना पहले कभी मिला था और ना ही आने वाले समय में मिलेगा, इसलिए अपर्णा को इतने भारी मतों से जिताओ की विरोधियों की जमानत जब्त हो जाए और कैण्ट का नाम विकास के रूप में जाना जाये। उन्होंने कहा कि अपर्णा से उनके बेटी और बहू दोनों का रिश्ता है।  मैं अपनी बेटी और बहू के लिए वोट मांगने आया हूं, यह विधानसभा पहुंचेंगी तो कैण्ट विधानसभा की तकदीर बदल जायेगी।

उन्होने कहा कि भाजपा देश को गर्त में ले जा रही है। सौ दिन में काला धन लाने और 15 लाख रूपये सबके खाते में जमा करने का जो वादा किया था वह जुमला बनकर रह गया है। नोटबन्दी से सभी व्यापारी भाइयों के व्यापार बंदी की कगार पर आ गये। उन्होने कहा कि पहले चरण के मतदान में कांग्रेस-सपा गठबन्धन सभी पर भारी पड़ा है। इसलिए जेडी-यू ने अपना समर्थन भी घोषित किया है। उन्होने कहा कि अपर्णा को भारी बहुमत से जिताकर विधान सभा भेजने का काम कैण्ट के निवासियों को करना है और एक-एक वोट का कर्ज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर रहेगा।

वही चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए श्रीमती अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में आई है लोगों के लिए बुरे दिन लेकर आई है।  पहले सत्ता में आई तो लालू- प्याज मंहगा कर दिया, उसके बाद सत्ता में आई तो नोटबंदी करके गरीबों को मार दिया इतना ही नही इन भाजपाईयों ने मां गंगा को भी ठगने का काम किया। नमामि गंगे के नाम पर करोड़ों रुपये बहाये गए लेकिन आज भी गंगा साफ न हो सकी। उन्होंने कहा कि जो मां गंगा का नही हुआ वो आम इन्शान का क्या होगा। श्रीमती यादव ने कहा कि हम झूठे वादे करने वालों में से नही है और न ही सत्ता का सुख भोगने की लालच में दल बदलने वालों में से हैं। हम विकास चाहते हैं, सिर्फ विकास। हमने बतौर प्रत्यशी कैण्ट क्षेत्र के विकास के लिए लगभग चालीस करोड़ रूपये का काम कराया, नवनिर्मित तमाम गलियां, नालिया और सड़कें इस बात का गवाह हैं। इसलिए आप सबसे निवेदन है कि मतदान वाले दिन सबसे पहले आप सभी मतदान केंद्र पर जायेगे और साइकिल वाली बटन दबाकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे।

जनसभा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डाँ अखिलेश दास, एमएलसी डाँ अशोक बाजपेई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री बोध लाल शुक्ला सहित अन्य गणमान्य वक्ताओं ने संबोधित कर श्रीमती अपर्णा यादव के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की। जनसभा में हज़ारों की तादात में जन सैलाब उपस्थित रहा। इसके अलावां श्रीमती यादव ने मंगलवार को भी व्यापक जनसंपर्क अभियान कर समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील कीं। श्रीमती यादव ने निवाज़ खेड़ा, क़ायम खेड़ा तथा  सुदामापुरी में पदयात्रा कर एवम गणेश गंज तथा मुरली नगर में आयोजित जनसभाओ को संबोधित करते हुए कैण्ट विधान सभा में कराये गए कार्यों को गिनाकर समाजवादी पार्टी की आवाज़ बुलंद की। इस दौरान भी श्रीमती यादव को भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ।


Scroll To Top
Translate »