एक्सप्रेस वे के भ्रष्टाचार पर भाजपा ने अखिलेश से पूछे सवाल


ggftr54r54

लखनऊ।विधानसभा चुनाव के माहौल में अखिलेश यादव सरकार को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार मुख्यमंत्री से सवाल पूछकर उन्हें कटघरे में खड़ा कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव ने मंगलवार को सीएम अखिलेश से पूछा कि वह बताएं कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के प्रोजेक्ट का अनुमोदन वित्तीय हैंडबुक के प्रावधानों की धज्जियां उड़ाकर 40 प्रतिशत अधिक लागत पर किया गया ?

महामंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा इसके साथ ही क्या मुख्यमंत्री यह भी बतायेंगे कि सड़क का एलाइनमेन्ट बदलवाकर और अपने चहेतों को वहां जमीन खरीदवाकर जबरदस्त लाभ दिलवाया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी प्रक्रिया में चुने हुए ठेकेदारों को पूर्व में तय किये गये ठेके दिए गए और हजारों करोड़ का लेन-देन हुआ ? भूपेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।


Scroll To Top
Translate »