
हमीरपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने बुन्देलखण्ड का सबसे ज्यादा विकास किया है। सरकार ने पानी पहुंचाया, तालाब खुदवाए, खाने के पैकेट दिए उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड के लोगों पर भरोसा है, वह हमारी मदद करेंगे। सपा अध्यक्ष यहां चुनावी सभा में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर की पिछली रैली में लोगों ने निवेदन किया था, हम यहां से चुनाव लड़ें। हमीरपुर में समाजवादी सरकार ने काफी काम किया। बुन्देलखण्ड में सबसे ज्यादा समादवादी मुख्यमंत्री आए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि वहीं भाजपा पुरानी बातें कर रही है, वह खुद को लड़ाई से बाहर मान रही है। जो पुरानी बातें करते हैं, वह लड़ाई से बाहर होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मोदीजी ने पद की गरिमा गिरा दी, वह थाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश-विदेश घूम लिया लेकिन प्रदेश के लिए कुछ नहीं लाये। जबकि हमनें विदेशों जैसी डॉयल 100 की व्यवस्था दी। मोदी जी कभी गंगा मां के बुलाने की बात करते हैं, कभी गोद लिए जाने की बात करते हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
