Gurmehar-Kaur

 

दिल्ली  |     दिल्ली  विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से शुरू हुआ विवाद एक राष्ट्रीय चर्चा का विषय बनता जा रहा है। एबीवीपी के खिलाफ कैंपेन चला रही है भारतीय सेना के शहीद जवान मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर पर एक के बाद एक हमले बोले जा रहे हैं। मामला अब इतना तुल पकड़ चूका है कि गुरमेहर कौर को सोशल मीडिया पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिली हैं।

वही अब यह मामला राजनीति का चोला धारण करने लगा है। जहां एक तरफ बीजेपी के सांसद प्रताप सिम्हा ने उसकी तुलना दाऊद इब्राहीम से कर दी। तो अब इस मामलें में राहुल गांधी भी कूद पड़े हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा “डर की तानाशाही के खिलाफ हम अपने छात्रों के साथ हैं। गुस्‍से, असहिष्‍णुता और ज़हालत में उठी हर आवाज के लिए एक गुरमेहर कौर होगी”

गौरतलब हो कि गुरमेहर कौर ने स्वाति मालिवाल से मुलाकात की और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ खड़े होने के बाद से मिल रहीं ऑनलाइन धमकियों के खिलाफ शिकायत की है। वही गुरमेहर की ओर से लिखित शिकायत के बाद 2 महिला कॉन्स्टेबल गुरमेहर की सुरक्षा में तैनात की गई हैं।

 

ये पूरा मामला दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से शुरू हुआ। बुधवार को रामजस कॉलेज में एक सेमिनार आयोजित किया गया था जहां जेएनयू छात्र उमर खालिद को वक्ता के तौर पर बुलाए जाने का एबीवीपी ने विरोध किया। विरोध प्रदर्शन हिंसक हो जाने से कई छात्र घायल हो गए।
इस बवाल के बाद डीयू की छात्रा गुरमेहर ने 140 शब्दों के फेसबुक पोस्ट में पूरा हंगामे को लिखा। गुरमेहर ने एबीवीपी के खिलाफ एक टायरनी ऑफ फियर नाम से एक कैंपेन भी चलाया। देखते ही देखते यह कैंपेन वायरल हो गया। गुरमेहर ने अपनी फोटो भी बदल दी। उन्होंने एक नई तस्वीर लगाई जिसमें लिखा था कि मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा हूँ। मैं एबीवीपी से डरी नहीं हूँ। मैं अकेली नहीं हूँ। देश का हर छात्र मेरे साथ ही है।