लखनऊ. उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा के पांचवे चरण के चुनाव में 11 जिलों के 51 सीटों पर आज हो रहे मतदान में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान सुचारू रूप से संपन्न हो गया.
5 बजे तक करीब 62 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहे चुनाव में सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गई थी. मतदान सुबह 7 बजे शुरु हुआ था जो कि शाम 5 बजे तक चला. राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 8 घंटे में 49 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है. इस अवधि में सर्वाधिक मतदान अंबेडकरनगर में 54 प्रतिशत और सबसे कम बलरामपुर में 44 फीसदी मतदान होने की सूचना है.
उधर, उत्तर प्रदेश में फैजाबाद जिले की मिल्कीपुर(सु) सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार और सूबे के होमगार्ड मंत्री अवधेश प्रसाद की कार पर हमला कर चार कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया.
अमेठी में सबसे अधिक 24 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. सबसे कम छह उम्मीदवार सिद्धार्थनगर की कपिलवस्तु और इटवा सीट पर हैं.अंबेडकरनगर के आलापुर में सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया के निधन के कारण चुनाव आयोग ने यहां मतदान की तारीख नौ मार्च निर्धारित की है.इस चरण में 2351 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के लिये पर्याप्त संख्या में केन्द्रीय बल तथा पुलिस बल तैनात किया गया है. मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिये 52 सामान्य पर्यवेक्षक, 13 व्यय पर्यवेक्षक तथा छह पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किये हैं.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह, सपा अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा कई केन्द्रीय मंत्रियों ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया. इस चरण के चुनाव में सभी की निगाहें अमेठी विधानसभा सीट पर ज्यादा लगी हैं जहां पर त्रिकोणीय मुकाबला है. इस सीट से कांग्रेस नेता संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह भाजपा से और दूसरी पत्नी अमिता सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. सपा सरकार के बहुचर्चित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने अमेठी सीट के चुनाव को रोचक बना दिया है.
भाजपा और कांग्रेस को 5-5 सीटें मिली थीं जबकि बसपा को 3 और पीस पार्टी को 2 सीटें हासिल हुई थीं. श्रावस्ती, बलरामपुर, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में सपा प्रत्याशियों ने हर सीट पर जीत दर्ज की थी. पांचवे चरण में 607 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. अमेठी में सबसे अधिक 24 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. सबसे कम 6 उम्मीदवार सिद्धार्थनगर की कपिलवस्तु और इटवा सीट पर हैं.
https://rashtriyadinmaan.com
