सुब्रत रॉय का परोल 7 अप्रैल तक बढा,13 संपत्तियां बेचने की इजाजत


subrato-4-1488284271-178473-khaskhabar

 

नई दिल्ली। सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय के परोल को 17 अप्रैल तक बढा दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 7 अप्रैल तक 5,092.6 करोड रूपये जमा कराने को कहा है। इसके लिए सहारा को 13 संपत्तियों को बेचने की भी इजाजत दे दी है।

पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने 6 फरवरी को सहारा चिटफंड मामले की सुनवाई करते हुए उसके मुंबई स्थित ऎम्बी वैली टाउनशिप प्रॉजेक्ट को जब्त किए जाने का आदेश दिया था। ऎम्बी वैली प्रॉजेक्ट बकाया वसूली तक सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होगा और वसूली के बाद समूह को सौंप दिया जाएगा।

तिहाड जेल में 2 साल बिताने के बाद सुब्रत रॉय पिछले साल मई में तब बाहर आ पाए थे, जब उनकी मां का निधन हो गया था। उनका परोल इस शर्त पर बढाया गया था कि वह निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए समय-समय पर सेबी के पास रकम जमा कराते रहेंगे।


Scroll To Top
Translate »