गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट रद्द, लुक आउट नोटिस भी जारी


2017_3$largeimg03_Mar_2017_091729122

 

lucknow  |बलात्कार के आरोप में फरार चल रहे समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए रद्द कर दिया गया है. साथ ही गायत्री के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट भी जारी किया गया है. गायत्री के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक यूपी पुलिस की दो टीमें गायत्री की तलाश में उत्तराखंड पहुंच चुकी हैंं. डीजीपी गणपति का कहना है कि इस पूरे मामले पर पूरी मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है. डीजीपी ने कहा कि अगर उत्तरप्रदेश पुलिस को जरूरत पड़ी तो उत्तराखंड पुलिस पूरी मदद करेगी.

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति रेप के एक मामले में फरार चल रहे हैं. बताया गया है कि यूपी पुलिस की करीब एक दर्जन टीमें इस वक्त गायत्री प्रजापति की तलाश कर रही हैं. पुलिस महकमे से जुड़े एक अहम सूत्र कि माने तो यूपी पुलिस की दो टीमें गायत्री प्रजापति की तलाश में उत्तराखंड पहुंच चुकी हैं. बताया गया है कि एक टीम कुमाऊं और दूसरी गढ़वाल के कईं ठिकानों पर गायत्री प्रजापति की तलाश में जुटी हैं. नेपाल से लगे उत्तराखंड सीमा पर भी नजर रखी जा रही है.


Scroll To Top
Translate »