
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दो चरणों में अपनी कैबिनेट का गठन करेंगे। पहले चरण में उनके साथ सिद्धू सहित 9 केबिनेट मंत्रियों के शपथ लेने की सम्भावना है। शपथग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 10 वजे रखा गया है ।
शपथ समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के शामिल होने की भी सम्भावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है की प्रथम चरण में नवजोत सिंह सिदू ,ब्रह्म महेन्द्रा,मनप्रीत बादल ,तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ,राणा गुरजीत सिंह ,साधु सिंह धर्मसोत ,चरनजीत सिंह चन्नी, अरुणा चौधरी और रजिया सुल्ताना को शपथ दिलाई जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि मनप्रीत कैप्टन सरकार के वित्तमंत्री होंगे। यह भी पता चला है की अभी फ़िलहाल सिदू को कैबिनेटर मंत्री के तोर पर ही शपथ दिलाई जा रही है।
https://rashtriyadinmaan.com
