उत्तराखंड के नए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे , 18 मार्च को लेंगे शपथ


msid-57689780,width-400,resizemode-4,cm

 

नई दिल्ली|   उत्तराखंड में भारी जीत दर्ज करने वाली बीजेपी ने राज्य के सीएम के तौर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम पर मुहर लगा दी है। रावत को शुक्रवार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। देहरादून में हुई विधायक दल की बैठक के बाद अब शनिवार यानी 18 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार का शपथ ग्रहण होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई दिग्गज भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि उत्तराखंड चुनाव में बीजेपी ने 57 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। 70 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस को सिर्फ 11 सीटें मिली थीं।

रावत उत्तराखंड के 11वें सीएम होंगे। 20 दिसंबर 1960 को पौड़ी के खैरासैंण में पैदा होने त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पोस्ट ग्रैजुएशन के साथ पत्रकारिकता में डिप्लोमा भी हासिल किया है। उनकी पत्नी सुनीता रावत टीचर हैं और उनकी 2 बेटियां हैं।


Scroll To Top
Translate »