लोकसभा में बोले योगी, अब UP बनेगा PM के सपनों का प्रदेश


default.aspx

 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने पहली बार लोकसभा में बयान दिया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब प्रधानमंत्री के सपनों का प्रदेश बनेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अब यूपी के नौजवानों को प्रदेश से बाहर रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा।

इस दौरान योगी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उम्र पर चुटकी ली। योगी ने कहा, ‘‘मैं राहुल से एक वर्ष छोटा हूं और अखिलेश यादव से 1 वर्ष बड़ा हूं। दोनों की जोड़ी के बीच में मैं जो आ गया ये उनकी विफलता का कारण हो सकता है।’’

योगी ने कहा कि सदन में शिष्टाचार सीखा जा सकता है। सदन के अंदर जो शोरगुल होता है वह लोकतंत्र की प्रक्रिया हो सकती है। हम आपस में लड़ते हैं लेकिन सदन से बाहर सभी मुद्दों को भूलकर आपस में मिलते हैं।


Scroll To Top
Translate »