वाराणसी में 1, गाजियाबाद में 15 बूचडख़ाने बंद कराए गये


 

slaughterhouses-18-1490087274-186895-khaskhabar

 

lucknow । उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद बूचडख़ाने पर कार्रवाई तेज हो गई है। इलाहाबाद के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 1 और गाजियाबाद में लगभग 15 अवैध बूचड़खानों को बंद करा दिया गया है। वाराणसी के जैतपुरा इलाके में स्थित एक अवैध बूचड़खाने को बंद कराया गया है। वहीं गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों से भी लगभग 15 अवैध बूचड़खाने बंद कराए जाने की खबर आ रही हैै।

मंगलवार को गाजियाबाद में 15 बूचडख़ानों को बंद करा दिया गया है। यह बूचडख़ाने गाजियाबाद के केला भट्टा इलाके में चल रहे थे। अभी भी मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। इसके साथ ही लखीमपुर खीरी में एक बूचडख़ाने को सील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ये बूचडख़ाना बिना लाइसेंस के चल रहा था। इससे पहले सोमवार को इलाहाबाद में भी दो बूचडख़ाने बंद करवाये गये थे।
योगी ने किया था वादा

यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ही योगी आदित्यनाथ ने बूचडख़ानों का मुद्दा उठाया था। योगी ने कहा था यूपी में बीजेपी की सरकार आने के बाद अवैध बूचडख़ानों को बंद किया जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी बूचडख़ाने बंद करने की बात अक्सर कहते रहे हैं।


Scroll To Top
Translate »