
लखनऊ: यूपी की योगी सरकार में हेल्थ मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार (29 मार्च) को बताया कि सरकार ने लगभग 270 सरकारी डॉक्टर्स को पिछले 10 सालों में एक भी दिन ड्यूटी के दौरान सही से काम ना करने के एवज में टर्मिनेट कर दिया है।
हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि हमने 270 सरकारी डॉक्टर्स को ड्यूटी के दौरान नदारद रहने के कारण टर्मिनेशन लेटर इशू किया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा कि राज्य सरकार ने पिछले 15 साल से काम कर रहे 3,678 डॉक्टर्स को भी रेग्यूलाइज किया है।
यूपी में सरकारी हॉस्पिटल्स में फैसिलिटीज को इम्प्रूव करने पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हर दिन हॉस्पिटल्स में बेड शीट्स चेंज की जाएगी और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और होने वाली दिक्कतों का खासा ख्याल रखा जाएगा।
https://rashtriyadinmaan.com
