
लखनऊ| उत्तर प्रदेश के महोबा स्टेशन के पास जबलपुर-निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस के आठ डिब्बे गुरुवार तड़के पटरी से उतर गए। देर रात दो बजकर सात मिनट पर हुए इस हादसे में दिल्ली जा रही इस ट्रेन के 52 यात्री घायल हो गए। भारतीय रेलवे के डीजी (पीआर) अनिल सक्सेना ने बताया कि 19 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राहत ट्रेन को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है और घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई है।
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में आतंकी हमले की साजिश भी हो सकती है क्योंकि पटरी के काटे जाने का शक जताया जा रहा है। इस मामले में लखनऊ से एटीएस टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। खुद आईोजी असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे। इससे पहले कानपुर के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में भी आतंकी हाथ होने का शक जताया गया है। इसमें कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है।
यूपी में मंत्री और यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि इस पर जाच की जाएगी। उन्होंने घायलों के लिए 25 हजार और 50 हजार के मुआवजे का भी ऐलान किया।
https://rashtriyadinmaan.com
