गौरव भाटिया ने ज्वाइन की बीजेपी, यूपी चुनाव से पहले छोड़ी थी सपा


gaurav~02~04~2017~1491135816_storyimage

lucknow |समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और प्रवक्ता गौरव भाटिया रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वाटर में बीजेपी की सदस्यता ली। भाटिया ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के कुछ दिन पहले सपा से इस्तीफा दिया था।

गौरव भाटिया समाजवादी पार्टी की ओर से विभिन्न टीवी डिबेट्स में भी पार्टी का स्टैंड रखते थे। सपा प्रवक्ता होने के साथ साथ वे पार्टी के लीगल विंग के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

 

बता दें कि गौरव भाटिया के पिता स्वर्गीय वीरेंद्र भाटिया यूपी के पूर्व अधिवक्ता जनरल के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट में वकील थे। राज्यसभा सांसद वीरेंद्र भाटिया समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी माने जाते थे।


Scroll To Top
Translate »