परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह गाज़ियाबाद में आरटीओ ऑफिस और रोडवेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे


rto-56-1491828046-196997-khaskhabar

 

lucknow । परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को गाज़ियाबाद में आरटीओ ऑफिस और रोडवेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। हालांकि उन्होंने यहां पहुंचने के बाद सिर्फ रोडवेज का ही निरीक्षण किया क्योंकि आरटीओ दफ्तर आने की खबर की भनक वहां पहले ही लग चुकी थी। लिहाजा स्वतंत्रदेव सिंह ने आरटीओ ऑफिस के निरीक्षण का इरादा बदल दिया।

पत्रकारों से हुई खास बातचीत में उन्होंने अपने विभाग की प्राथमिकता और भावी योजनाओं पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में बस का संचालन किया जाएगा। जिसके लिए प्राइवेट बसों को परमिट दिया जाएगा, और घाटे के रूट पर रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी। साफ-सुथरी रोडवेज बसें और बस में महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा। आरटीओ विभाग में मौजूद भ्रष्टाचार और दलाली के साथ डग्गामारी को बंद करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व की सरकार में सबका रेट तय था जिससे भ्रष्टाचार और दलाली को बढ़ावा मिला। उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल सरकार पूर्व सरकार की किसी योजना को बंद नहीं करेगी।


Scroll To Top
Translate »