जमीन घोटाले की जांच में रॉबर्ट वाड्रा के करीबी लोगों के घर छापा


robert_vadra_2017412_145555_12_04_2017

 

नई दिल्‍ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बीकानेर जमीन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राबर्ट वाड्रा के सहयोगियों के घर फरिदाबाद में छापे मारे हैं। दावा है कि इस घोटाले के तार वाड्रा की कंपनी से जुड़े हैं। हालांकि इसे लेकर कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। कांग्रेस के एक विधायक समेत वाड्रा के सहयोगियों पर छापेमारी जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम के प्रावधानों के तहत ये छापेमारी की गयी। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने बीकानेर भूमि घोटाला मामले में राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा इस बात को छिपाया कि वाड्रा की कोई जमीन बीकानेर में भी है।

इडी ने रॉबर्ट वाड्रा के करीबी महेश नागर और अशोक कुमार के यहां छापेमारी की है। वाड्रा की कंपनी ने महेश नागर को जमीन की खरीद फरोख्‍त की पावर ऑफ अटार्नी सौंपी थी। बता दें कि अशोक कुमार ड्राइवर के तौर पर महेश नागर के यहां था और दोनों ही एक ही गांव के हैं। बीकानेर की स्‍काईलाइट कंपनी में राबर्ट वाड्रा व उनकी मां मोरीन वाड्रा निदेशक हैं। इसी कंपनी के जरिए जमीन की खरीद फरोख्त हुई थी।


Scroll To Top
Translate »