BJP की ‘लहर’ जारी, 10 में से 5 सीटों पर जमाया कब्जा, केजरीवाल को दिल्ली में भी झटका


147062-bjp-wins

 

नई दिल्ली : आठ राज्यों में 10 विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव आठ सीटों पर नतीजों की घोषणा हो चुकी है. भाजपा ने हिमाचल की भोरंज, असम की धेमाजी, मध्य प्रदेश की बांधवगढ़, राजस्थान की धौलपुर और दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर जीत दर्ज कर ली है. कांग्रेस ने कर्नाटक की दोनों सीटें फिर से जीत ली है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने दोबारा से जीत दर्ज की है. मध्यप्रदेश, असम, राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 9 अप्रैल को उप-चुनाव कराए गए थे.

इन सीटों पर जीती भाजपा

– दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीती जबकि आम आदमी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा. यहां वह तीसरे स्थान पर रही और उम्मीदवार की जमानत तक जब्त हो गई. भाजपा-शिअद के संयुक्त उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा को कुल मतों के लगभग 50 फीसदी 40,602 मत मिले. कांग्रेस की मीनाक्षी चंदेला 25,950 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रही जबकि आप के हरजीत सिंह को केवल 10,243 मत मिले.

हिमाचल प्रदेश में भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल धीमान ने 8,290 मतों से भोरंज (एससी) विधानसभा सीट जीती. उन्होंने कांग्रेस की प्रमिला देवी को 8,290 मतों से हराया. यह सीट पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता ईश्वर दास धीमान के निधन के चलते रिक्त हो गई थी. वह इस सीट से लगातार छह बार जीते थे. अब इस सीट से उनके बेटे डॉ. अनिल धीमान जीते हैं. इसके साथ ही 68 सदस्यीय सदन में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है.

असम में भाजपा उम्मीदवार रानोज पेगु ने धेमाजी विधानसभा उपचुनाव जीत लिया. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बाबुल सोनोवाल को 9,285 मतों के अंतर से हराया. भाजपा उम्मीदवार को 75,217 मत मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 65,932 मत मिले. यहां से भाजपा विधायक प्रधान बरूआ के लखीमपुर लोकसभा सीट जीत लेने से यह सीट रिक्त रह गई थी.

मध्यप्रदेश में उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार शिवनारायण सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सावित्री सिंह को 25,476 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस सीट से विधायक रहे ज्ञान सिंह के लोकसभा के लिए चुने जाने से खाली हुई थी..

राजस्थान के धौलपुर से भाजपा प्रत्याशी शोभारानी ने कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा को हराकर जीत दर्ज कर ली है. अभी तक यह सीट बसपा के पास थी जिसका विधायक जेल चला गया. इस वजह से यह सीट खाली हुई थी.

कर्नाटक की नंजनगुंड और गुंदलपेट सीट फिर जीती कांग्रेस

कर्नाटक के चामराजनगर जिले की नंजनगुंड सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कालाले एन. केशवमूर्ति ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और पूर्व कांग्रेसी व भाजपा प्रत्याशी श्रीनिवास प्रसाद को 21334 वोटों से हराकर चुनाव जीत लिया है. नंजनगुंड में पूर्व मंत्री वी. श्रीनिवास प्रसाद के इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव कराया गया. पिछले साल मंत्रिमंडल पुनर्गठन के दौरान हटाए जाने से नाराज होकर श्रीनिवास प्रसाद ने कांग्रेस छोड़ दी थी.


Scroll To Top
Translate »