दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने अपने पद से दिया इस्तीफा


barkha-shukla-singh_650x400_51492676657

 

नई दिल्ली: दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. लेकिन उन्होंने ये साफ किया है कि वह कांग्रेस पार्टी में बनी रहेंगी.

बरखा का आरोप है कि अजय माकन ने बदतमीज़ी की, बदजुबानी की, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली एमसीडी चुनावों में महिलाओं को टिकट नहीं दिए गए. बरखा का कहना है कि इस मामले में राहुल गांधी से बात की गई लेकिन
राहुल गांधी ने भी हमारी बात नहीं सुनी.

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता इन दिनों दूसरे दलों की ओर रुख कर रहे हैं. कुछ दिन पहले पूर्व दिल्ली प्रदेश अरविंदर सिंह लवली भी कांग्रेस पा्रटी में चले गए हैं. उन्होंने ने भी माकन पर कई आरोप लगाए.


Scroll To Top
Translate »