हर योजना और कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी अधिकारियों और कर्मचारियों की होगी– GDA. V.C.कंचन वर्मा


HT_GZD23GZB-12~22~04~2017~1492874418_storyimage

lucknow  | आईएएस अधिकारी कंचन वर्मा ने आज गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष पद का कार्य संभाल लिया। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में अपनी प्राथमिकता जीडीए की चल रही सभी परियोजनाओं को समय से पूरा करना बताया है।

पहली बार किसी प्राधिकरण की जिम्मेदारी संभालने वाली कंचन वर्मा ने कहा कि गाजियाबाद और नोएडा पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल है। यहां का विकास देख अन्य प्राधिकरणों में भी विकास की गति तेज हुई है। इसी कारण जीडीए की चलने वाली सभी परियोजनाओं को समय से पहले पूरा करना जरूरी और आवश्यक है।

जीडीए में फंड की कमी पर होने पर उन्होंने कहा कि जीडीए की बैलेंशीट देखने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है, लेकिन विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने देंगी।

स्थापना और आौद्योगिक विभाग की विशेष सचिव रह चुकी कंचन वर्मा ने कहा कि भविष्य की योजना बनाने से पहले जीडीए को टेक्नालाजी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हर योजना और कार्य को समय अनुसार पूरा करने की जिम्मेदारी अधिकारियों और कर्मचारियों की होगी।

मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली आईएएस ने कहा कि कैग टीम अपना काम कर रही है। उपाध्यक्ष इससे पहले अमरोहा, फतेहपुर, हरदोई की जिलाधिकारी रह चुकी है। साथ ही उन्होंने नोएडा में सीडीओ के पद पर भी काम किया है।


Scroll To Top
Translate »