
आगरा। सदर बाजार और फतेहपुर सीकरी में हिंदूवादी संगठनों की हिंसा पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कड़े रुख इख्तियार कर लिए है. पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों को अरेस्ट कर लिया है तो वही 200 से ज़्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. सभी पर दंगा, अवैध तरीके से एकत्र होना, डकैती, सरकारी कर्मचारी को अपनी ड्यूटी करने से रोकना और आगजनी कर नुकसान पहुंचानाके इलज़ाम लगे है.
बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद् और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के बदसलूकी की और पथराव किया. वे सभी उन पांच लोगों की रिहाई की मांग कर रहे थे जिन्हें अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों की कथित प्रताड़ना के आरोप में बंद किया गया था.
यह है पूरा मामला:
मामला गुरुवार की रात को शुरू हुआ जब सब्जी व्यापारी फूल कुरैशी और रिजवान के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की. इस मामले में पुलिस ने ओमी टीकरी, संघ प्रचारक विक्रांत फौजदार, मूला चौधरी, विष्णु, पिंटू, रवि, प्रहलाद सहित नौ के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया. हिंदू संगठनों के लोग हिरासत में लिये गये लोगों की रिहाई की मांग करते हुए थाने में जमा होने लगे.
इस दौरान भीड़ ने एक वरिष्ठ अधिकारी सहित कुछ पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की और बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया. ऐसा भी बताया जा रहा है कि वीएचपी के एक नेता ने सीओ को थप्पड़ जड़ दिया. जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया. दोनों ओर से तकरीबन आधे घंटे तक पथराव होता रहा. हिंसा में कई लोगों को चोटें आईं.
https://rashtriyadinmaan.com
