किसानों ने पूर्व ओएसडी यशपाल त्यागी का पुतला फूंका


25GNOIDA-05~24~04~2017~1493044221_storyimage

 

ग्रेटर नोएडा।  भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) ने सोमवार को यमुना प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरना दिया और वहीं पर पंचायत की। पंचायत करने के बाद किसानों ने पूर्व ओएसडी यशपाल त्यागी का पुतला जलाया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर भ्रष्ट अफसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मा. श्यौराजसिंह ने कहा कि यशपाल त्यागी जैसे लोगों की वजह से ही प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति बदहाल हुई है। अपनी 16 सूत्रीय मांगों के सम्बंध में प्राधिकरण अफसरों को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। धरनास्थल पर किसानों ने पूर्व ओएसडी यशपाल त्यागी का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। किसानों ने मुख्यमंत्री से यशपाल त्यागी की संपत्ति जब्त करने और जेल भेजने की मांग की है। इस मौके पर गीता भाटी, अजबसिंह कसाना, रमेश कसाना प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद थे।


Scroll To Top
Translate »