
दिल्ली | नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने इस मामले में इनकम टैक्स जांच के आदेश दिए है। गांधी परिवार की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर रहे अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ SC में अपील की जाएगी। आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड का स्वामित्व यंग इंडिया के पास है जिसमें सोनिया-राहुल की 76 फीसदी हिस्सेदारी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अब यंग इंडिया के खातों में कथित हेराफेरी की जांच करेगा।
इस मामले में याचिका दायर करने वाले बीजेपी सुब्रमण्यन स्वामी का आरोप है कि यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी बनाई गई थी, जिसने नैशनल हेरल्ड की पब्लिशर एसोसिएटिड जरनल लिमिटेड को टेकओवर किया। पटियासा हाउस अदालत ने इस मामले में सोनिया और राहुल के खिलाफ जांच का आदेश दिया था जिसे दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी।
क्या है नेशनल हेराल्ड मामला?
नेशनल हेराल्ड अखबार की शुरुआत 1938 में लखनऊ में की गई थी। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू इसके पहले संपादक थे। 1942 में अंग्रेजों ने भारतीय प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली, जिस वजह से अखबार को बंद करना पड़ा। 1942 से लेकर 1945 तक तीन साल के दौरान अखबार का एक भी अंक प्रकाशित नहीं हुआ। 1945 खत्म होते-होते इस अखबार को एक बार फिर से चलाने की कोशिश की गई। 1946 में इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ने अखबार का प्रबंधन संभाला। ये वो दौर था जब मानिकोंडा चलापति राव अखबार का संपादन संभाल रहे थे।
अखबार के दो संस्करण दिल्ली और लखनऊ से छापे जा रहे थे। 1977 में एक बार फिर से इस अखबार को बंद करना पड़ा। अब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अखबार की कमान संभालनी पड़ी. लखनऊ संस्करण को मजबूरन बंद करना पड़ा, सिर्फ दिल्ली का अंक ही प्रकाशित हो पाता था।
एसोसिएट जर्नल्स को मालिकाना हक
खराब प्रिंटिंग और तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए साल 2008 में इसके दिल्ली अंक को भी बंद करने का फैसला किया गया। उस वक्त नेशनल हेराल्ड के संपादक थे टीवी वेंकेटाचल्लम। 2008 में इस अखबार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इस अखबार का मालिकाना हक एसोसिएट जर्नल्स को दे दिया गया। 6 अप्रैल 2012 को एक बार फिर से मालिकाना हक का स्थानांतरण हुआ। अब नेशनल हेराल्ड अखबार का मालिकाना हक यंग इंडिया को मिला। यंग इंडिया में 76 फीसदी शेयर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास हैं। बीजेपी सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया कि हेराल्ड की संपत्ति को गलत ढंग से इस्तेमाल में लिया गया है। जिसके बाद स्वामी इस मामले को साल 2012 में कोर्ट तक खींच ले गए।
https://rashtriyadinmaan.com
