राज्यपाल से मिले केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह


18449612_1842155016105695_3736608932234856101_o

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से आज केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने राजभवन में भेंट की। राज्यपाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री से राष्ट्रपति को संदर्भित विचाराधीन विधेयकों सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। ज्ञातव्य है कि राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति को संदर्भित विधेयक राष्ट्रपति द्वारा गृह मंत्रालय को भेजे जाते हैं।

श्री नाईक से श्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित लखनऊ दौरे पर भी विचार-विमर्श किया तथा आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को राजभवन के विधि सलाहका एस.एस. उपाध्याय द्वारा लिखी पुस्तक ‘गवर्नर्स गाईड’ की प्रति भेंट करते हुये कहा कि यह पुस्तक का सबसे ज्यादा राज्यपालों एवं केन्द्रीय गृह मंत्रालय के लिये उपयोगी है।


Scroll To Top
Translate »