
लखनऊ. पेट्रोल पंपों में घटतौली के मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा कि जांच और कार्रवाई दो प्रकार की क्यों हो रही है. कोर्ट ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि मामले में कहीं कार्रवाई ही नहीं की गई तो कहीं रिपोर्ट ही दर्ज नहीं हुई.
अपराध होने के बाद अबतक कार्रवाई क्यों नहीं हुई. कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को 31 जुलाई तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है. Read This – गेहूं की न होने पाए बर्बादी, सुरक्षित भण्डारण पर ध्यान दें अधिकारी: योगी आदित्यनाथ बता दें कि एसटीएफ ने यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में पेट्रोल पंप पर छापे मारी की थी. जिसके बाद कई मशीनों में चिप लगा कर तेल चोरी करने के मामला सामने आया था.
https://rashtriyadinmaan.com
