टेक्सटाइल्स-इंडिया मेले के आयोजन गांधीनगर में 30 जून से, लखनऊ में हुआ रोड शो


1496406819094lucknow
लखनऊ: वस्त्र मंत्रालय ने आज लखनऊ में “टेक्सटाइल इंडिया 2017” पर एक रोड शो आयोजित किया| इस अवसर पर रोड शो में मुख्य अतिथि अनंत कुमार सिंह, आईएएस, वस्त्र सचिव, भारत सरकार ने हितधारकों को संबोधित किया| श्री अनंत कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि 30 जून से 2 जुलाई तक गांधीनगर, गुजरात में टेक्सटाइल्स-इंडिया 2017 मेला का आयोजन होगा जिसका उद्घाटन प्रधान मंत्री द्वारा होने की संभावना है| यह विशाल प्रदर्शनी तन्तु से फैशन तक वस्त्र और परिधान मूल्य श्रृंखला के संपूर्ण विस्तार में भारत की शक्ति का प्रदर्शन करेगी|
इस आयोजन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और गोलमेज सम्मेलन भी आयोजित होंगे जिनमें उद्योग के वैश्विक और राष्ट्रीय नेताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और संघ और राज्य सरकारों से वरिष्ठ नीति निर्माताओं की ओर से भागीदारी रहेगी| लगभग 125,000 वर्ग मीटर के प्रदर्शनी क्षेत्र में 1000 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे, 2500 से ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय खरीदार, 15000 से ज़्यादा घरेलू खरीदार प्रदर्शनी में उपस्थित होंगे| वस्त्र और परिधान, हस्तशिल्प उत्पादों का विषयक प्रदर्शन होगा, स्टार्टअप, कौशल, आरएंडडी वहनीयता के लिए एक समर्पित पवेलियन, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और डिजाइन आदि सभी एक ही छत के नीचे विद्यमान होंगे| यह प्रदर्शनी वस्त्र उद्योग के संपूर्ण खंड को सम्मिलित करेगी जिसमें निर्यातकों और हितधारकों के उत्पादों का प्रदर्शन, गोल मेज़ सम्मेलन, फैशन शो, सहभागी राज्यों असम, आंध्र प्रदेश, झारखंड, और विशेष ध्यान देने योग्य राज्य कर्नाटक के थीम पवेलियन शामिल होंगे|
श्री राकेश कुमार, कार्यकारी निदेशक, हस्‍तशिल्‍प निर्यात प्रोत्‍साहन परिषद् ने बताया कि रोड शो में हस्‍तशिल्‍प निर्यात प्रोत्‍साहन परिषद्, हथकरघा ईपीसी, प्रमुख निर्यातकों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था| श्री सागर मेहता, उपाध्यक्ष, हस्‍तशिल्‍प निर्यात प्रोत्‍साहन परिषद् और राजेश कुमार साहू अतिरिक्त विकास आयुक्त (हथकरघा), आर आनंद, कार्यकारी निदेशक – एचईपीसी भी उपस्थित थे| प्रतिभागियों के प्रश्नों का संबोधन वस्त्र सचिव, भारत सरकार, द्वारा किया गया |


Scroll To Top
Translate »