
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का उत्तर प्रदेश की सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त बनाने का दावा फेल हो गया है. पीडब्ल्यूडी को 85 हज़ार किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन वह अब तक सिर्फ 6800 किलोमीटर सड़क ही बना पाई है.
सिंचाई विभाग की तो मुख्यमंत्री द्वारा दी गई समय सीमा खत्म होने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं जबकि उसने तो अभी काम ही शुरू नहीं किया है. नगर निगम सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के काम में अपने लक्ष्य का सोर्फ़ 17 फीसदी काम ही करा पाया है. नगर निगम ने 1116 किलोमीटर सड़क ही ठीक कराई है. मंडी परिषद को 10193 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन वह सिर्फ 2090 किलोमीटर सड़क ही ठीक करा पाया.
https://rashtriyadinmaan.com
