
लखनऊ| उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि यूपी में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को गड्ढा युक्त सड़कें विरासत में मिली थीं। सपा और बसपा राज में सड़कों को लेकर कोई बड़ा काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएगी।
उप मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 जून केवल सड़कों गड्ढा मुक्त करने को इसलिए रखा गया था कि ये अभियान सफल हो सके। श्री मौर्य ने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान काफी सार्थक रहा है। प्रदेश में जितनी भी सड़कें गड्ढा युक्त या जर्जर अवस्था में हैं, उनको जल्द से जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने 70,030 किलोमीटर, राष्ट्रीय राजमार्ग ने 19, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 49, पंचायती राज विभाग में 333, मंडी परिषद ने 2457, गन्ना विभाग ने 489, सिंचाई विभाग ने जीरो, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 1637 और नगर निकाय ने 1222 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया है।
https://rashtriyadinmaan.com
